ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान लोगों को गैस सिलेंडरों की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। अधिकांश गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की दिन निकलते ही लंबी-लंबी कतार लग रही है। ऐसे में ग्राहकों को देर शाम तक एजेंसियों पर कतार में खड़े होकर बिना सिलेंडर के ही वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को देहात थाना क्षेत्र के कविनगर इलाके में स्थित एक गैस एजेंसी पर कतार में खड़े युवक को काफी देर तक सिलेंडर नहीं मिला तो उसे हार्ट अटैक आ गया। आसपास खड़े लोगों ने युवक को सीपीआर देकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कविनगर निवासी पप्पू का चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। इन दिनों ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच में युद्ध चल रहा है। ऐसे में हर तरफ गैस सिलेंडर की दिक्कतों से घरेलू और कार्मिशयल उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पप्पू कई दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर आ रहा था।
चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है
मंगलवार सुबह भी पप्पू एजेंसी पर लगी कतार में खड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि काफी देर तक भी नंबर आया तो अचानक उसे बैचेनी हुई और जमीन पर गिर गया। आसपास में खड़े लोगों ने यह देखा तो तत्काल उसे सीपीआर दी गई और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे हार्ट अटैक की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बनी हुई और चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है।