.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D1db84afc-8b3d-4c28-8aee-38b13f48b93d&w=3840&q=75)
Bulandshahr News: पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग युवक को भारी पड़ गया। युवती भाइयो ने युवक को बात करने के लिए घर मे बुलाया। फिर वही पर धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही हत्या के आरोपी युवती के भाई फरार चल रहे है। पुलिस के अनुसार हत्यारे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
क्या है मामला
आपको बता दें कि मंगलवार को थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इस्लामाबाद में एक युवक इमरान ( 25) पुत्र रहीस की धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। मृतक का उसके समुदाय के ही पडोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे मृतक शादी करना चाहता था। लड़की के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार के लोगों द्वारा मृतक को बातचीत करने के लिए घर बुलाया था। जहाँ लड़की के दो भाईयों द्वारा मृतक इमरान की चाकू से वार कर हत्या कर दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस सम्बन्ध में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक पेशे से ड्राइवर था। काफी समय से मृतक व युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध युवती के परिजन काफी समय से कर रहे थे। युवती के फरार दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पेशे से ड्राइवर था मृतक इमरान
मृतक के परिजनों ने बताया कि इमरान पेशे से टेम्पो ड्राइवर था। उन्हें इमरान की हत्या नही करनी चाहिए थी। अगर ऐसी बात थी तो वो हम लोगो से बात कर लेते तो हम इमरान को समझाने का प्रयत्न करते।
मृतक की चचेरी बहन थी युवती
पड़ोसियों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवती मृतक इमरान की चचेरी बहन थी। बताया कि इमरान पर युवती को भगाने का आरोप था।