मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम समौली में युवक के साथ मामूली विवाद होने की रंजिश में हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे गंभीर अवस्था में युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव समौली में शनिवार की देर रात्रि को थाना क्षेत्र रतनपुरी के अन्तर्गत ग्राम समौली में फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर एवं व रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दिन में खेत में हुई कहासुनी, की रंजिश में एक व्यक्ति ने अपने पिता व भाई के साथ हमला कर युवक के सिर में गोली मार दी है।
पुलिस ने फायरिंग में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि ग्राम सिमौली निवासी रिंकु पुत्र मदन का दूसरे पक्ष के मंजीत व मोहित पुत्रगण बबलू के साथ खेत पर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव में आकर रात्रि में जब रिंकु अपने ट्राली से भूसा उतार रहा था तो द्वितीय पक्ष के मंजीत हाथ में तमंचा व उसके भाई मोहित और पिता बबलू आदि लाठी डंडे लेकर पहुंचे।मनजीत द्वारा द्वारा रिंकू के सिर में गोली मार दी गई तथा हमलावर फरार हो गये।
फायरिंग में रिंकु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभी उपचाराधीन है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल रिंकू को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।