मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर पर गया। पुलिस ने राहगिरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर गढ्डे वाली मस्जिद निवासी नाजिम अपने दोस्त अयान के साथ मजीद नगर में वॉशिंग मशीन रिपेयर करने के लिए गया था। वही उसकी सादाब व साद से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की आरोपी ने फोन करके अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। हमलों ने नाजिम की गर्दन व छीने पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया।
शोर की आवाज सुनकर आरोपी युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने राहगिरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के भाई इमरान ने शादाब व अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया। वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरु कर दी।