
मवाना थानाक्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर बेरियो वाले श्मशान घाट के पास आम के बाग में एक युवक की गला रेट का हत्या कर दी गई। युवक के भाई ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
मवाना थाना क्षेत्र के बेरियों वाले शमशान घाट के पास एक आम के बाग में बुधवार को एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला, जिसकी गाल रेत कर हत्या की गई थी। जानकारी मिलने पर मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान का प्रयास किया। आसपास रहने वाले किसानों ने पुलिस को बताया, युवक शराब व भांग पीने का आदि था तथा अक्सर यहीं आसपास पड़ा रहता था। आरोपियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम मौके से नमूने लेकर लौट गई।
एसपी देहात अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की पड़ताल की। उन्होंने बताया, युवक की पहचान हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के प्रभातनगर कालोनी निवासी विजय पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई। युवक के भाई जगन्नाथ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।