मेरठ। एक ईंट भट्ठे पर मजदूर परिवार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि भट्ठे पर ही काम करने वाले एक युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार थाना पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बागपत निवासी पीड़िता की मां ने सरधना थाने में तहरीर देते हुए बताया उनका परिवार सरधना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वहीं अस्थायी रूप से रह रहा है। रविवार को वह काम पर गई हुई थी, जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक, जो उसी भट्ठे पर मजदूरी करता है। घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद सोमवार को पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
सरधना इंस्पेक्टर ने बताया पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।