Aakhri Sawal Teaser: आखिरी सवाल का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में देश के इतिहास और विवादित मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं, जिससे यह पहले ही बहस का विषय बनती नजर आ रही है।
टीजर में दिखी गंभीर मुद्दों की झलक
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। टीजर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाबरी मस्जिद जैसे संवेदनशील मुद्दों की झलक दिखाई गई है। कहानी उन ऐतिहासिक सवालों को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन पर लंबे समय से बहस होती रही है।
दमदार कहानी
फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। कहानी एक छात्र और उसके प्रोफेसर के बीच टकराव के जरिए बड़े राष्ट्रीय मुद्दों को सामने लाती है।
यह भी देखेंःAgra double murder case: पत्नी और भाई की हत्या में 3 को फांसी, कोर्ट ने बताया ‘दुर्लभतम अपराध’
रिलीज हुआ टीजर
मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को सुबह 11:11 बजे टीजर जारी किया। रिलीज के साथ ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ गई।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। संगीत मोंटी शर्मा का है, जबकि गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं। ‘आखिरी सवाल’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और उम्मीद है कि यह दर्शकों के बीच बड़ी बहस छेड़ेगी।