Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' यानी आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से उनकी तीसरी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने खुद मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इसके लिए उन्हें सभी की दुआ की जरूरत है। जब एक्टर ने अपनी तीसरी शादी पर बात की तो उनके बड़े बेटे जुनैद खान साथ मौजूद थे।
फैंस से मांगीं दुआएं
आपको बता दें कि हाल ही में अरशद वारसी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी शादी का एलान किया और फैंस से दुआएं मांगीं।
5 जुलाई को होगी शादी
अपने बेटे जुनेद खान के साथ मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है। यह बहुत ही छोटी सी शादी है, जो हम घर पर ही कर रहे हैं। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और मेरे बचपन के कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है, हम चाहेंगे कि सब हमें अपना आशीर्वाद और दुआएं दें।" साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक रजिस्टर्ड मैरिज (कोर्ट मैरिज) होगी, जिसमें किसी भी तरह का बड़ा तामझाम नहीं होगा।
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, "I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone's blessings and hope that we remain happy forever..." (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
पिछले साल जन्मदिन पर किया था रिश्ते का खुलासा
आपको बता दें कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 20 सालों से जानते हैं। हालांकि, शुरुआत में सिर्फ जान-पहचान थी, लेकिन कई सालों बाद अब दोनों के बीच रिश्ते गहरे हुए और दोनों रिलेशन में आए। आमिर ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर इस रिश्ते का खुलासा किया था। गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं और इसके साथ ही उनका खुद का सलून चेन का बिजनेस भी है।
आमिर से 14 साल छोटी हैं गौरी
गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। गौरी उम्र में आमिर खान से 14 साल छोटी हैं और वह एक बच्चे की मां भी हैं। आमिर खान की इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और उनके करीबी उन्हें नए सफर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।