Thursday Box Office Collection 20th August: सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं। इमरान हाशमी की आवारापन-2 बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है, तो वहीं सनी देओल की बंटवारा 1947 कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। जबकि साउथ स्टार सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
'आवारापन 2'
'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपने रिलीज के 7वें दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 113.50 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये हो गया है।
'बंटवारा 1947'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने भी अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में इसकी एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कमाई 39.87 करोड़ रुपये हुई है।
यह भी पढ़ें: ढाई किलो की राखी ने मचाया धमाल, सनी देओल के लिए बहन ईशा का खास सरप्राइज वायरल
'विश्वनाथ एंड सन्स'
सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 7वें दिन 4.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया और दुनिया भर में 140 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 81.60 करोड़ हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ रुपये हुआ है।
'डीसी'
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 1.23 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 61.54 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपये हो गया।