भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। अभिषेक नंबर 1 पोजिशन पर बरकरार रहते हुए रेटिंग प्वाइंट में 900 रनों के पार पहुंच गए हैं। अभिषेक अब भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 900 रेटिंग प्वाइंट का आंकड़ा पार कर लिया है।
रेटिंग प्वाइंट में अभिषेक ने पीछे छोड़े दिग्गज
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट तक पहुंचने का रिकॉर्ड पहले सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 912 प्वाइंट बनाए थे। वहीं विराट कोहली 909 प्वाइंट तक पहुंचे थे। अब अभिषेक शर्मा 907 प्वाइंट पर हैं और एशिया कप में दो अच्छी पारियां उन्हें इस मामले में नंबर 1 तक पहुंचा सकती हैं।
अभिषेक शर्मा बने नंबर 1 बाएं हाथ के बल्लेबाज
आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा अब सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अगर वो केवल 13 प्वाइंट और जोड़ लेते हैं, तो क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट वाले टी20 बल्लेबाज बन जाएंगे। इंग्लैंड के डेविड मलान ने 2020 में टी20 इंटरनेशनल में 919 प्वाइंट हासिल किए थे, वहीं अभिषेक अब 907 प्वाइंट पर नाबाद हैं।
एशिया कप में अभिषेक का कमाल
इस समय एशिया कप में अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चार मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 173 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 208 से ऊपर है, साथ ही उन्होंने 12 छक्के और 17 चौके लगाए हैं। इसी फॉर्म के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने के अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच रहे हैं।
भारतीय टीम का टी20 में दबदबा
वहीं आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों का जलवा जारी है। टीम इंडिया टी20 में नंबर 1 है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा नंबर 1, तिलक वर्मा नंबर 3 पर हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 हैं, जबकि ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या नंबर 1 पोजिशन पर बने हुए हैं।
सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में गिने जाएंगे!
फिलहाल अभिषेक शर्मा की इस फॉर्म और रैंकिंग से साफ है कि आने वाले समय में वह टी20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक बन सकते हैं। उनके प्रदर्शन से टीम इंडिया की ताकत और बढ़ रही है और टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना और भी मजबूत हो गई है।