
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने हमास के सैन्य विंग के प्रचार प्रमुख अबू ओबैदा को ढेर कर दिया है। आईडीएफ के अनुसार, अबू ओबैदा 7 अक्टूबर 2023 से से पहले हमास के सैन्य विंग के बचे वरिष्ठ आतंकियों में एक था। इजरायली रक्षा बल मे रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए माध्यम से अबू ओबैदा के मारे जाने की पुष्टि की। इसमें जानकारी दी गई, हमास के सैन्य विंग के प्रचार प्रमुख अबू ओबैदा को मार गिराया गया।
अबू 7 अक्टूबर, 2023 से हमास के सैन्य विंग के बचे हुए वरिष्ठ आतंकवादियों में था। उसने प्रचार और मनोवैज्ञानिक आतंक अभियानों की अगुवाई की। इसने अपहृत इजरायली नागरिकों और सैनिकों के फुटेज के साथ 7 अक्टूबर के नरसंहार की भयावह तस्वीरों का प्रचार किया। इजरायली रक्षा बल ने अपने बयान में कहा, उसने अरब और फिलिस्तीनी जनता के बीच उकसावे वाले वीडियो को फैलाने की कोशिश की। इस तरह के आतंकी कृत्यों को लेकर प्रोत्साहित करते थे। वह हमास के सैन्य विंग के संदेशों के समन्वय मे शामिल था।
अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में मारा गया
आईडीएफ के अनुसार, अबू ओबैदा अब अपने झूठे प्रचार और आतंक को नहीं फैला सकता। इससे पहले, यमन में ईरान समर्थित हूती समूह के पीएम अहमद अल-रहवी की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई थी। बताया गया कि एक अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में वह मारा गया। यह मिशन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर और अन्य शीर्ष कमांडरों के साथ रेड लाइन संचार प्रणाली के जरिए समन्वय में स्वीकृत किया गया। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से इजरायली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 62,819 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं 158,629 अन्य घायल हुए।