दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। संगठन ने पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), छात्रावास, AI ट्रेनिंग, महिला सुरक्षा और छात्र सुविधाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं।
PG से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता
ABVP ने कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए आवास की समस्या को दूर करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। संगठन ने छात्रावास और PG से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए छात्रों के लिए बेहतर और सुरक्षित रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का वादा किया है। विशेष रूप से बाहर से दिल्ली आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए किफायती आवास की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
(AI) और नई तकनीकों की ट्रेनिंग
घोषणापत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों की ट्रेनिंग को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ABVP का कहना है कि बदलते रोजगार बाजार को देखते हुए छात्रों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए AI और अन्य आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था
महिला सुरक्षा भी घोषणापत्र का एक प्रमुख मुद्दा है। संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का वादा किया है। इसके साथ ही शिकायतों के त्वरित सुरक्षित समाधान।