नोएडा। सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चर्स क्यू रेप्रिवे नामक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शटरिंग का काम करते समय सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक मजदूरों की पहचान रईसुल हक (24 वर्ष), पुत्र बदिओर जमाल, निवासी पश्चिम बंगाल और अब्दुल समद (45 वर्ष), पुत्र सादात रहमान, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दोनों मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, दोनों मजदूर शटरिंग कार्य कर रहे थे। ऊंचाई पर काम करते समय अचानक सेफ्टी बेल्ट टूट गया, जिससे वे नीचे गिर पड़े। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। निर्माण कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगते हुए मजदूरों के परिजनों में आक्रोश है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।यह घटना निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।