मेरठ। फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों को देते हुए थाना पुलिस को दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रजबन बाजार में अमन गुप्ता की गत्ता फैक्ट्री है। सोमवार को फैक्ट्री में जनरेटर के पास पानी छिड़क रहे रजबन करई गंज बाजार निवासी 65 वर्षीय मनसा राम करंट की चपेट में आने से झुलस गए। शोर की आवाज सुनकर आसपास व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से उन्हें हटाया गया और उपचार के लिए तत्काल निजी डाक्टर के यहां लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों को देते हुए थाना पुलिस को दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरु कर दी थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
रजबन चौकी इंचार्ज मान सिंह कुंतल ने बताया कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के लिए मना कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। पुलिस ने कानूनी परिक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनाम भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।