
Accident on Agra-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कठफोरी के पास हुई, जब वह हाथरस से लखनऊ लौट रही थीं। हादसे में मंत्री सुरक्षित रहीं, लेकिन उनकी फॉरच्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा
एक्सप्रेसवे पर मंत्री की कार के आगे एक ट्रक चल रहा था, जिसका अचानक टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर मंत्री के वाहन से जा टकराया। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
यह भी देखेंःJ&K Rajya Sabha Elections: नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा, बीजेपी को एक सीट पर जीत
पुलिस को दिए सख्त निर्देश
घटना के बाद कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।