.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5b8e6f12-712d-46fb-8f05-bff59a53dda1&w=3840&q=75)
बुलंदशहर। तीन दिन पूर्व हुए नाइफ हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है। मुठभेड़ में मोहम्मद के पैर पर पुलिस की गोली लगी है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर के पास पुलिस को सूचना दी की तीन दिन पहले कचहरी के बाहर हुई हिस्ट्रीशीटर नाइफ की हत्या में फरार चल रहे बदमाश मोहम्मद भागने की फिराक में बैठा है। पुलिस ने सूचना पर वलीपुरा नहर पर बदमाश मोहम्मद को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश मोहम्मद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में बदमाश मोहम्मद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
घायल मोहम्मद को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश मोहम्मद के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए है। गौरतलब है कि बीते तीन दिन पहले कचहरी में महोम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर हिस्ट्रीशीटर नाइफ की हत्या कर फरार हो गए थे। जिससे पुलिस ने बीते दो दिन पहले महोम्मद के एक साथी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।