Acharya Pramod Krishnam met PM Modi: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मुलाकात पीएम कक्ष में हुई, जहां आचार्य ने संभल में निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम की प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने विश्व की पहली ‘कल्कि कथा’ का प्रसाद और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्र भी पीएम मोदी को भेंट किया। बता दें कि श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसके शिलान्यास का सौभाग्य स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2024 में प्राप्त किया था।
सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीरें
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से हुई इस विशेष मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री को कल्कि धाम निर्माण की विस्तृत जानकारी देने के साथ धाम का पवित्र अंग-वस्त्र भेंट करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पोस्ट के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें दोनों नेताओं को सौहार्दपूर्ण माहौल में संवाद करते हुए देखा जा सकता है। आचार्य ने लिखा कि यह मुलाकात न केवल धाम के निर्माण के लिए प्रेरक है, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी देखेंःIndian Weather Report: दिल्ली-एनसीआर पर छाया कोहरे का कहर, पंजाब-हरियाणा में शीत लहर से हाल बेहाल !
शिलान्यास के बाद तेजी से बढ़ रहा निर्माण कार्य
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री कल्कि धाम का शिलान्यास फरवरी 2024 में किया गया था, जिसके बाद से श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास इस विशाल परियोजना को आगे बढ़ा रहा है। न्यास के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी का संतों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक संत, धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद थे। धाम को भविष्य में एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके प्रति सरकार और न्यास दोनों गंभीरता से प्रयासरत हैं।