
तमिलनाडु के करूर में रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके दो दिन बाद अभिनेता विजय ने मंगलवार को एक शोक संदेश देकर अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में कभी इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना नहीं किया... मेरा मन चिंता से भर गया है और मेरा दिल दर्द से भरा हुआ है." इससे पहले विजय ने पीड़ितों को लेकर 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने इस दुखद हादसे में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की अपील की है। उन्होंने कहा,"हमें सच्चाई सामने लाने की जरूरत है ताकि ऐसा हादसा दोबारा सामने न आने पाए."
भगदड़ के मामले में दो की गिरफ्तारी
दूसरी ओर करूर में चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को एक और शख्स को पकड़ा है। पावुनराज नाम का यह शख्स टीवीके पार्टी अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करता रहा है। उसके साथ सोमवार को पार्टी के पश्चिमी जिला सचिव मथियाझागन की गिरफ्तारी हुई है। इस भगदड़ में अब दो की गिरफ्तारी हुई है। अगले एक घंटे के अंदर टीवीके पार्टी के गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को आगे की प्रक्रिया के लिए लाया जाएगा। यह हादसा 27 सितंबर को करूर में विजय की चुनावी रैली में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली गुल होने से अफरातफरी का माहौल है। इसके कारण लोग एग्जिट गेट की ओर भाग गए।
भगदड़ 41 की मौत, 100 घायल
इस भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। वहीं 110 लोग घायल हुए हैं। इनमें से अब तक 51 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआत में करूर के पुलिस उपाधीक्षक सेल्वराज को इस केस की कमान दी गई थी। मगर राज्य के शीर्ष पुलिस नेतृत्व ने उनके जगह पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमानंद को ये जिम्मेदारी दी।
#WATCH | TVK chief and actor Vijay says, "I have never faced such a painful situation in my life. I am in deep pain... Leaving aside all politics, we always request permission from the police for a safe place. But things that shouldn't have happened have happened... I will soon… pic.twitter.com/JcZlg96UH5
— ANI (@ANI) September 30, 2025