CBI ने करूर भगदड़ मामले में TVK प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए बुलाया है। विजय को 12 जनवरी को CBI के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला 27 सितंबर 2025 को करूर में एक राजनीतिक सभा के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित है, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। CBI ने पहले ही TVK के कई पदाधिकारियों से पूछताछ की है, और अब विजय को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस पूछताछ के बाद CBI आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला ले सकती है।
सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट
बीते साल अक्टूबर में सुप्रीमें कोर्ट की ओर से जांच एजेंसी जाने के बाद CBI पहले ही TVK के आला नेताओ से पूछताछ का रही है। अफसरों ने इस मामले में विजय को बुलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर निर्णय लिया जा सकता है।
भगदड़ मचने का क्या है कारण
आपकों बता दें कि ये भगदड़ 27 सितंबर 2025 को करूर के वेलुस्वामीपुरम में विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुई थी। खराब भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर विजय के आने की देरी समेत कई कारणों को भगदड़ का कारण माना जाता है। इसमें 41 लोगों की जान चली गई थी। कई अन्य घायल हो गए थे। कुछ माह पहले विधानसभा चुनावों के तहत अपनी पार्टी का राजनीतिक अभियान शुरू करने वाले एक्टर को घटना के काफीआलोचना का सामना करना पड़ा। बीते साल अक्टूबर में विजय पीड़ितों के परिवारों से मिले और इस घटना को लेकर माफी भी मांगी थी।