
Mercedes Benz AMG: पापुलर एक्ट्रेस निया शर्मा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। इस बार निया शर्मा नई गाड़ी खरीदने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। निया शर्मा ने हाल में ही नई Mercedes Benz AMG को खरीदा है। निया शर्मा ने कार खरीदने की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उनकी यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं Mercedes Benz AMG में क्या-क्या शानदार फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
कार के फीचर्स
आपको बता दें कि Mercedes Benz AMG में 20 इंच एएमजी अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, MBUX मल्टीमीडिया सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। वहीं, इंजन की बात करें, तो इस कार में 3 लीटर की क्षमता वाला बेहद दमदार इंजन दिया गया है। जिससे 330 हॉर्स पावर और 560 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह कार 4.2 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है।
कितनी है कीमत
Mercedes Benz AMG में ऑटो पार्किंग, हेड्स-अप डिस्प्ले, बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी लाइट्स, एएमजी स्टेयरिंग व्हील, एएमजी स्पोर्ट्स पैडल जैसे फीचर्स भी शामिल है। बता दें कि Mercedes Benz AMG को भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये है।