सोचिए अगर कोई एक्ट्रेस विदेश यात्रा पर जा रही हो और अचानक उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया जाए तो कैसा लगेगा, ये बात सुनकर जितना आप चौक रहें होंगे उससे भी ज्यादा शॉकिंग उस एक्ट्रेस के लिए रहा जिसे बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया, ये वही एक्ट्रेस है जिसने किसी समय बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का रोल निभाया था. इस स्टार पर ऐसा कौन सा आरोप लगा कि उन्हें एयरपोर्ट से ही पुलिस ने सीधा उठा लिया. वो सब आपको इस आर्टिकल में बताते हैं.
एक्ट्रेस नुसरत ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार
दरअसल बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट परहिरासत में ले लिया गया. जब वो थाईलैंड जाने की कोशिश कर रही थी. उन्हें जुलाई 2024 के हिंसक आंदोलनों से जुड़े इनामुल हक नाम के एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के केस में गिरफ्तार किया गया. खबरों की मानें तो ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नसरीन अख्तर ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है, बता दें कि जुलाई 2024 में इनामुल हक नाम का शख्स वटारा थाना क्षेत्र में जुलाई आंदोलन में शामिल हुआ था. उस दिन उसे पैर में गोली लगी थी और बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वस्थ होने के बाद उन्होंने 3 मई 2025 को केस दर्ज कराया था. इस मामले में 283 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 17 कलाकार भी शामिल हैं.
पूर्व PM का निभाया था फिल्म में किरदार
एक्ट्रेस फारिया को आवामी लीग का फाइनेंशियल सपोर्टर बताते हुए उन्हें आरोपी बनाया गया है. अब जानते हैं कि कौन है यह नुसरत फारिया. रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत फारिया बांग्लादेश में काफी फेमस एक्ट्रेस और एक मॉडल हैं. जिनके लाखों में फैंस हैं और Instagram पर भी इनके 4 मिलियन फॉलोअर हैं. नुसरत फारिया ने 2023 में बनी शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक मुजीब द मेकिंग ऑफ अ नेशन में शेख हसीना की भूमिका निभाई थी. नुसरत एक्ट्रेस बनने से पहले टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं.