Shefali Jariwala Death: बालीवुड की फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन होने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस ने 42 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेफाली की मौत का फैंस के दिल को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल एक्ट्रेस की मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें मौत की सूचना पाकर मुंबई पुलिस देर रात 1 बजे शेफाली जरीनाला के घर पहुंची । पुलिस ने शेफाली का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मौत की असल वजह जानने के लिए छानबीन करनी शुरू कर दी है।
एक्ट्रेस को बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट की मिली जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला को बेहोशी की हालत में मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ करने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
पुलिस ने कुक और मेड से की पूछताछ
पुलिस एक्ट्रेस की मौत की तह तक पहुंचने के लिए परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर रही है इसके अलावा शेफाली के घर काम करने वाली उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
शेफाली ने एंटरटेनमेंट दुनिया में कदम साल 2000 में एक सॉन्ग कांटा लगा की थी । इसी सॉन्ग से वो काफी फेमस और पापुलर हो गईं थीं. जिससे उनके फैंस कांटा लगा गर्ल के नाम से बुलाने लगे थे। फिर एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शो का भी वो हिस्सा भी रही। एक्ट्रेस को बिगबॉस 13 ने भी उन्हें काफी शोहरत और फैंस का प्यार दिया था।