
Three Bullets in 12 seconds: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में आदिल की निर्मम हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीला लोअर और टीशर्ट पहने एक युवक 12 सेकेंड में आदिल को तीन गोलियां मारता है, जबकि दूसरा आरोपी इस घटना का वीडियो बना रहा है। घटना एक अक्टूबर को हुई थी, जब आदिल राधने वाली गली लिसाड़ी गेट के निवासी अपने घर से कुछ कहकर बाहर गया था। आदिल का शव ट्यूबवेल के पास पाया गया था।
आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई और इनाम
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डा. विपिन ताडा ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला आरोपी हमजा है, जबकि वीडियो बना रहा जुल कमर है। दोनों आरोपियों के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आदिल के भाई फाजिल ने इमरान, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल, हमजा और जुल कमर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस घटना में नामजद सभी सात आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
लगातार दबिश और गिरफ्तारी की तैयारी
पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और अधिकारियों का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। घटना वाले दिन से ही तीनों टीमें आरोपियों की खोज में लगी हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जांच और तेज कर दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी वीडियो बनाने के दौरान अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी जांच के जरिए उनकी पहचान हो गई।