Dhurandhar 2: आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है और ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है। लेकिन इन्हीं सब के बीच निर्देशक आदित्य धर मुश्किल में फंस गए और उनकी टीम भी विवादों में घिर गई। हाल ही में सिख समूह ने निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म के एक पोस्टर ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसी बात पर आदित्य धर ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
निर्देशक ने जारी किया बयान
शिकायत में कहा गया था कि रणवीर सिंह को एक खास तरह की टोपी पहने हुए धूम्रपान करते देखा गया, जिससे एक सामाजिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंची। इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए फिल्म निर्माता ने आदित्य धर ने अपना पहला बयान जारी किया है। निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया और लिखा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि "कुछ लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके आधिकारिक तौर पर जारी प्रचार सामग्री को रूपांतरित करके झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे हैं।"
एआई का इस्तेमाल करके बनाई फर्जी तस्वीर
उन्होंने आगे बताया कि मनगढ़ंत तस्वीर में हमजा/जसकीरत के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो अपमानजनक है। आदित्य ने कहा, “यह पूरी तरह से गलत है और न तो फिल्म का हिस्सा है और न ही हमारी कोई आधिकारिक तस्वीर है। कुछ लोग जानबूझकर एआई का इस्तेमाल करके ऐसी फर्जी तस्वीरें बना रहे हैं ताकि लोगों को भड़काया जा सके।'
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: मुझे पहला पार्ट पसंद आया लेकिन...' आखिर क्यों विक्की कौशल ने अब तक नहीं देखी 'धुरंधर 2'?
आदित्य धर ने लोगों से की अपील
आदित्य धर ने आगे कहा कि वे सिख समुदाय का पूरा सम्मान करते हैं और फिल्म में सिख किरदार को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ दिखाया गया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सिख संगठन ने पोस्टर पर आपत्ति जताई क्योंकि उसमें रणवीर सिंह को सिख प्रतीकों के साथ सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। बाद में पता चला कि वह तस्वीर एआई से बनी फर्जी तस्वीर है, जो फिल्म की आधिकारिक सामग्री नहीं है। निर्देशक ने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया है।
धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
'धुरंधर द रिवेंज' एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन , राकेश बेदी , गौरव गेरा , दानिश पंडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिका में हैं।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 7 वें दिन यानी बुधवार को 47.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ इस फिल्म की एक हफ्ते की भारत में नेट कमाई 623.42 करोड़ हो गई है। इसने छावा के 601 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है।