CSBC Bihar Police Constable Admit Card: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से 23 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
STEP 3. अब लॉग इन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि) दर्ज करें.
STEP 4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।
एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक बिहार के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा, जबकि रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6,717 पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: UPSSSC UP PET Exam Date Announced: यूपी पीईटी परीक्षा की तारीख हुई घोषित, सितंबर में इन तारीखों पर होगी परीक्षा
प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हर परीक्षा चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।