
RPF Constable PET/PMT Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से कॉन्स्टेबल पीईटी और पीएमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी और पीएमटी परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर से 06 दिसंबर के बीच किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आरपीएफ कॉन्स्टेबल पीईटी और पीएमटी लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
आपको बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब अगले चरण फिजिकल टेस्ट, पीएमटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना है। इन परीक्षाओं का आयोजन देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर 13 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
क्या है जरूरी फिजिकल मापदंड
पीईटी परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 5 मिनट 45 सेकंड की अवधि के दौरान 1600 मीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा पीएमटी परीक्षा में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, एससी-एसटी पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 मीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।