RRB Group D Admit Card 2025 Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। बता दें इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Work From Home: क्या ग्रैप-3 की वजह से प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा वर्क फ्रॉम होम? जानें पूरी डिटेल
इन डेट्स में होना है एग्जाम
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से डाक आदि माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से लेकर 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आज केवल 27 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। अन्य डेट्स के लिए अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
32,438 पदों पर होगी नियुक्ति
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,438 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम में हुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। वहीं सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।