.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3495f719-0e06-4bed-81bc-d05d5bf943a0&w=3840&q=75)
ICAI CA Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए सितंबर इंटर और फाइनल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। बता दें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद फाइनल, इंटर परीक्षाओं के लिए आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
STEP 4. ऐसा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रिन पर दिख जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप 1 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।