CSU Admit Card 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), दिल्ली ने नॉन-टीचिंग स्टाफ और लाइब्रेरियन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
इन पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड नॉन-टीचिंग स्टाफ और कॉलेज लाइब्रेरियन पदों के लिए जारी किए गए हैं। लाइब्रेरियन पद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अलग लिंक दिया गया है, जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवार सामान्य पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह भर्ती देशभर के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय (ASM) और आदर्श संस्कृत शोध संस्थान (ASSS) के लिए की जा रही है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 43 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और कॉलेज लाइब्रेरियन जैसे पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: RBSE 2026 Result Declared: इस बार भी लड़कियां रही अव्वल, 94.23 प्रतिशत रहा पासिंग परसेंटेज!
इस दिन होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQ) और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बाद उस पर दिए गए निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशनी का सामना न करना पड़े। बता दें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।