
IB ACIO Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर IB ACIO 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3717 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबाइट पर mha.gov.in जाएं।
STEP 2. इसके बाद Call Letter for ACIO Grade II/Executive पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पना User ID, Password और Security Code डालें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि IB ACIO 2025 टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16, 17 और 18 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। बता दें, परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3717 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 1537 पद सामान्य, 442 पद ओबीसी, 946 पद ईडब्ल्यूएस, 566 पद एससी और 226 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 अंकों के लिए 100 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।