.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D40e915e5-70d9-43fc-8d24-871b5be71a62&w=3840&q=75)
NEET PG 2025 Admit Card Download: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से नीट पीजी 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं नीटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किया जाता है।
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "NEET PG 2025 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ओर से नीट पीजी-2025 परीक्षा एक ही पाली में 03 अगस्त, 2025 को आयोजिक की जाएगी। नीट पीजी-2025 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी-2025 परीक्षा के प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प होंगे, और उम्मीदवारों को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा। परीक्षा का आयजोन अंग्रेजी में किया जाएगा और परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगी।