REET Mains Admit Card Link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की ओर से शिक्षक भर्ती 2025 ग्रेड 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद (प्राइमरी या अपर प्राइमरी टीचर) का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP RO ARO Exam Date 2026: यूपी आरओ एआरओ मेंस एग्जाम की डेट में बदलाव, अब इन तिथियों में होगी परीक्षा
150 प्रश्न पूछे जाएंगे
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र के लिए पूर्णांक 300 अंकों के लिए रहेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) भी ले जाना अनिवार्य। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।