
Adult Content Platforms: भारत सरकार ने शिकायतें मिलने पर करीब 24 स्ट्रीमिंग ऐप्स पर बैन लगाने का निर्णय लिया है। उल्लू, ऑल्ट बालाजी, देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स और अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स पर बैन लगाया गया है। सरकार ने अश्लील कंटेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस तरह के कुल 24 ऐप्स और वेबसाइट पर रोक लगाई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय को इन ऐप्स के खिलाफ कई नागरिकों और संगठनों से शिकायतें मिल रही थीं। कई शिकायतों के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई
ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix,Triflicks
सॉफ्ट पोर्न कॉन्टेंट की शिकायतें मिलने के बाद से सरकार इस पर कार्रवाई का मन बना रही थी। बाजार मे इस तरह के अश्लील कॉन्टेंट खुले तौर पर स्ट्रीम हो रहा है। सरकार को जांच में पता लगा कि 18 प्लस वाले OTT चैनल्स के कॉन्टेंट आईटी नियमों 2021 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292/293 का उल्लंघन करते थे।
भारत में अश्लीलता पर कानून क्या है?
भारतीय कानून के तहत अश्लील कंटेट सार्वजनिक नैतिकता को ठेस पहुंचाता है। खासकर तब, जब ये नाबालिगों की पहुंच में आता हो। आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67A के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील और यौन कॉन्टेंट के पब्लिकेशन और ट्रांसमिशन पर रोक है।
सेल्फ रेगुलेशन का अधिकार दिया था
OTT प्लेटफॉर्म्स को सेल्फ रेगुलेशन का अधिकार दिया था। बावजूद इसके कई प्लेटफॉर्म्स ने इस सुविधा का गलत उपयोग किया। रेगुलेशन की सीमा को तोड़ दिया. ऐसे में सीधे तौर पर सरकार को दखल देना पड़ा.