Best Scooters for Office Commute: आज के भागदौड़ भरे समय में हर कोई चाहता है कि ऑफिस आने-जाने के लिए एक ऐसा वाहन हो जो न केवल बजट में फिट बैठे, बल्कि जिसका माइलेज भी शानदार हो। अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ट्रैफिक से परेशान हैं, तो भारतीय बाजार में कम कीमत में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं उन स्कूटर के बारे में जो शानदार माइलेज दें और कीमत में भी कम हो।
TVS Jupiter
टीवीएस जुपिटर ऑफिस आने-जाने वालों की पहली पसंद बना हुआ है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹75,500 है। इसमें 113.3 cc का इंजन मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बहुत ही स्मूद है। इसमें 50-55 kmpl तक का शानदार माइलेज मिलता है।
Hero Pleasure+
स्टाइल और बजट का बेहतरीन मिश्रण चाहने वालों के लिए हीरो प्लेजर एक शानदार चुनाव है। इसकी कीमत ₹71,149 से शुरू होती है। इसमें 110.9 cc का फुर्तीला इंजन दिया गया है। ये स्कूटर 50 kmpl का माइलेज देता है। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और साइड-स्टैंड कट-ऑफ जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: https://loksatya.com/details/bajaj-pulsar-ns400z-gets-massive-price-cut?id=auto1777623530
Honda Dio
हौंडा डियो अपने स्पोर्टी लुक के लिए युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। ऑफिस जाने के लिए यह एक भरोसेमंद साथी है। इसकी कीमत लगभग ₹72,801 से शुरू होती है। इसमें 109.51cc का इंजन दिया गया है। ये लगभग 48 kmpl का माइलेज देता है। इसका टिकाऊ इंजन और बेहतरीन पिकअप इसे हाईवे और सिटी दोनों के लिए फिट बनाता है।
Suzuki Access 125
स्टाइल, पावर और कंफर्ट के परफेक्ट कॉम्बो में Suzuki Access 125 का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह लगभग 45 से 50 kmpl का शानदार माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे एक किफायती विकल्प बनाता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹80,000 से ₹90,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है।