
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने देवबंद पहुंचकर दारुल उलूम के छात्रों को संबोधित किया। छात्रों ने उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार किया, और जैसे ही उन्होंने दीदार दिया, पूरे परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई।
छात्रों से मिलकर बेहद खुश नजर आए
छात्रों से मुलाकात के बाद आमिर खान मुत्ताकी के चेहरे पर मुस्कुराहट बहुत कुछ बयां कर रही थी। वे खुद भी छात्रों से मिलकर बेहद खुश नजर आए। दारुल उलूम देवबंद का वातावरण और यहां का अनुशासन उन्हें काफी पसंद आया। उनके चेहरे की मुस्कान ने यह साफ जाहिर कर दिया कि यह अनुभव उनके लिए खास रहा।
बेशकीमती लाइब्रेरी का भ्रमण किया
फिलहाल वे दारुल उलूम के गेस्ट हाउस में एक घंटे के लिए विश्राम कर रहे हैं। इसके बाद वे दारुल उलूम की ऐतिहासिक और बेशकीमती लाइब्रेरी का भ्रमण किया।
सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा
छात्रों में आमिर खान मुत्ताकी के आगमन को लेकर जोश और गर्व दोनों देखने को मिला। इस मुलाकात को हिंदुस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
दारुल उलूम देवबंद हमेशा से प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने वाला शिक्षण संस्थान रहा है। इसकी ख्याति सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है, जहाँ इसकी हर बात सम्मान के साथ सुनी जाती है।