.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3853df81-42c2-4ac1-aa4e-9724ec433a13&w=3840&q=75)
Afghanistan Bangladesh: एशिया कप 2025 के समापन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अक्टूबर में होने वाली इस लिमिटेड ओवर्स सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले जाएंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी और 5 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज 8 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस तरह यह दौरा क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है।
कहां होंगे मैच और क्या बोले अधिकारी
टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे, जबकि वनडे सीरीज अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि उन्हें न्यूट्रल वेन्यू पर बांग्लादेश की मेजबानी कर खुशी है और यह साझेदारी दोनों बोर्ड्स के रिश्ते मजबूत करेगी। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने इस सीरीज को एशिया कप के बाद की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता बताया और कहा कि यह दोनों टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिस्पर्धा प्रदान करेगी।
यह भी देखेंःNikki burnt greed dowry: दहेज के लालच में जलाई गई निक्की, पिता की नई मर्सिडीज और 60 लाख रुपये की थी मांग
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक वनडे में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 11 बार बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है, जबकि 8 मैचों में अफगानिस्तान विजयी रहा है। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों के बीच 12 मैच हुए हैं, जिनमें अफगानिस्तान ने 7 और बांग्लादेश ने 5 जीत हासिल की है। ऐसे में अक्टूबर में होने वाली यह सीरीज काफी संतुलित मानी जा रही है और दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।