अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के बाद काबुल से एक उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल भारत के दौरे पर है। अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी बुधवार दोपहर भारत के दौरे पर आए हैॆ।
निवेश आकर्षित करना चाहता है
अफगानी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का लक्ष्य ईरान में भारत की ओर से विकसित चाबहार बंदरगाह की क्षमताओं का बेहतक तरीके से उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही अफगानिस्तान इस परियोजना में अधिक निवेश को आकर्षित करेंगा।
द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना चर्चा का एक प्रमुख एजेंडा
प्रतिनिधिमंडल के भारत पहुंचने से पहले, अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अजीजी की यात्रा के दौरान बंदरगाह के जरिए द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना प्रमुख एजेंडा होगा।
भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेगा
अफगान मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्री के इस दौरे को लेकर जानकारी दी है। यात्रा के वक्त अफगान प्रतिनिधिमंडल प्रगति मैदान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का दौरा करते हुए, भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मिलेंंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों में विदेश और वाणिज्य मंत्री, व्यापारी, निवेशक और दोनों देशों के निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को विस्तार देना है। व्यापार संबंधों को सुगम बनाना होगा। संयुक्त निवेश के अवसरों को पैदा करना है। क्षेत्र के पारगमन मार्गों में अफगानिस्तान की भूमिका को मजबूत करने पर जोर रहेगा।