KNK Monkey Bike: 40 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की सड़कों पर एक ऐसी बाइक ने वापसी की है, जिसने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं। KNK Karts ने अपनी नई Monkey Bike को लॉन्च कर दिया है, जिसे इसके छोटे साइज और जबरदस्त पावर के कारण 'मिनी रॉकेट' कहा जा रहा है। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर और अलग तरह की राइडिंग चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या खासियत दी गई है और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Monkey Bike को ₹50,000 की आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जून 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी।
आम सड़कों पर नहीं चला सकते
बता दें कि इस Monkey Bike को आम सड़कों पक नहीं चलाया जा सकता और न ही RTO में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसलिए इसे सिर्फ फार्महाउस, प्राइवेट ट्रैक और ऑफ-रोड जैसी जगहों पर चलने के लिए ही बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Volkswagen Taigun Facelift: टेस्टिंग के दौरान दिखी Volkswagen Taigun Facelift, जानें क्या है खास
कैसा है इंजन
Monkey Bike दिखने में भले ही छोटी हो, लेकिन इसकी रफ्तार चौंकाने वाली है। इसमें 80cc का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 4 HP की ताकत जनरेट करता है। हल्की होने की वजह से इसे चलाना आसान है जो बिल्कुल किसी मिनी रॉकेट जैसा अनुभव देती है। इसमें 'Twist and Go' सिस्टम (centrifugal clutch) है, यानी आपको गियर बदलने या क्लच दबाने की झंझट नहीं होगी।
मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया
इसे खास तौर पर Off-roading और मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बाइक का कुल वजन मात्र 40 किलोग्राम है, जो इसे चलाने में बेहद आसान और फुर्तीला बनाता है। इसमें बड़े और चंकी ऑफ-रोडिंग टायर्स दिए गए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी शानदार पकड़ बनाते हैं।