अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में इजाफा किया है. दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी के नए रेट 14 मई से लागू हो जाएंगे। मदर डेयरी ने नए दाम की जानकारी भी दे दी गई है। अब एक लीटर टोकन मिल्क 56 की जगह 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। फुल क्रीम दूध के दाम 70 से बढ़ाकर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं टोन्ड दूध 58 की जगह 60 रुपये में 1 लीटर तक मिलेगा। डबल टोन्ड दूध 52 से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर तक होगा। वहीं गाय का दूध 60 की जगह 62 और प्रो मिल्क 70 की जगह 72 रुपये प्रति लीटर होगा।
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने जारी किया बयान
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बयान को जारी करते हुए कहा कि मदर डेयरी 14 मई 2026 से अपने दूध के वेरिएंट के दामों में दो रुपये प्रति लीटर का बदलाव करेगी। ग्राहकों पर प्रभाव को सीमित करने को लगातार प्रयास करने के बाद भी बीते एक साल में किसान खरीद कीमतों में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखते हुए संशोधन जरूरी हो चुका है।
बढ़े हुए दामों का मात्र आंशिक भार की तरह
प्रवक्ता के अनुसार, "यह संशोधन बढ़े हुए दामों का मात्र आंशिक भार की तरह है और इसका लक्ष्य किसान कल्याण और ग्राहक के हितों के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखने वाला है। मदर डेयरी अपने दूध बिक्री को लेकर करीब 75-80 फीसदी किसानों और दूध खरीद की दिशा को देती है। इससे उनकी आजीविका चलती है।