
भारत के बाद चीन के विदेश मंत्री पाकिस्तान गए। यहां पर सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और आपसी हित के मामलों को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद सेना ने एक बयान जारी किया और कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास को लेकर दृढ़ समर्थन किया है। यह मुलाकात वांग की भारत यात्रा के बाद हुई है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की।
रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम बताया
इस बीच दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास को लेकर समर्थन जताया। चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान जाने से पहले भारत का दौरा किया था। इससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम बताया है।
छठे दौर में भाग लेने के लिए पाक गए
भारत दौरे के बाद अफगानिस्तान से होते हुए चीनी विदेश मंत्री बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे। इसके बाद वे इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर में भाग लेने के लिए पाक गए हैं। पाकिस्तान दौरे में वांग ने पीएम शहबाज शरीफ और राष्ट्रीय आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात की है। आसिम मुनीर से वांग वांग यी की मुलाकात को लेकर सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा,'चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए दृढ़ समेत जताया है। दोनों पक्ष अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर राजी हुए। सेना प्रमुख मुनीर और विदेश मंत्री वांग के बीच चर्चा क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और आपसी हित के मामलों पर केंद्रित रही.'