पुलिस ने सुमित हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग के विरोध में दो सगे भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सुमित की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खरखौदा थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता अंकित निवासी चंदपुरा का शव 14 सितंबर को धंतला गांव के जंगल में खड़ंजे के पास पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सुमित के भाई अंकित ने चंदपुरा गांव के ही अरविंद और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थी, जिसके मॉनिटरिंग सीओ किठौर विश्वज्योति राय कर रहे थे।
खरखौदा थाना प्रभारी समय पाल सिंह ने बताया, आरोपियों की तलाश में पुलिस घटना वाले दिन से ही संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार को एक सूचना के आधार एक आरोपी अरविंद को उसके घर से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी सुमित पुत्र बिजेंद्र को शालीमार गार्डन स्थित नंबरदार फार्म हाउस के सामने वजीराबाद रोड, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
दोनों भाइयों ने अपने दोस्त सुमित को शामिल किया
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया, मृतक के आरोपी अरविंद के परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग थे। इसलिए सुमित को रास्ते से हटाने के लिए अरविंद ने अपने भाई प्रिंस के साथ हत्या की योजना बनाई थी। योजना को अंजाम देने के लिए दोनों भाइयों ने अपने दोस्त सुमित को शामिल किया। योजना के मुताबिक आरोपियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर सुमित की हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए धंतला गांव के जंगल में लाकर फेंक दिया था। खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया, फरार प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।