
GST Reforms 2025: सरकार ने हाल ही में GST की दरों में कटौती की है, जो 22 सितंबर यानि की आज से लागू हो गई हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद कारों की कीमत काफी कम हो गई है। मारुति से लेकर टाटा तक की कारों की कीमत में कमी आई है। कारों को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम कीमत देनी होगी। अब कारों पर 18 और 40 फीसदी टैक्स लिया जा रहा है। इसके अलावा कारों पर लगने वाले सेस को भी खत्म कर दिया गया है। आइए जानते हैं किस निर्माता की कौन सी गाड़ी को खरीदना कितना सस्ता हो गया है।
जीएसटी 18% कर दिया गया
बता दें कि सरकार ने छोटी कारों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। बड़ी या लग्जरी गाड़ियों पर अब 40% टैक्स लगेगा, लेकिन कोई सेस नहीं लगेगा। नई नीति के बाद, टाटा, हुंडई, होंडा, स्कोडा, महिंद्रा और टोयोटा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें कम करने का ऐलान किया है। GST 2.0 के लागू होने के बाद अब नई गाड़ी खरीदना ज्यादा किफायती हो गया है। नवरात्रि और दिवाली के समय इस अवसर का फायदा उठाकर ग्राहक अपनी पसंद की कार खरीद सकते हैं।
किन कारों पर ग्राहकों को कितना मिलेगा फायदा
मारुति सुजुकी के कारों की कीमत
- S-Presso: 1,29,600 रुपये की छूट
- Alto K10: 1,07,600 रुपये की छूट
- Swift: 84,600 रुपये की छूट
- Dzire: 87,700 रुपये की छूट
- Brezza: 1,12,700 रुपये की छूट
- Fronx: 1,12,600 रुपये की छूट
- Grand Vitara: 1,07,000 रुपये की छूट
- Ertiga: 46,400 रुपये की छूट
टाटा के कारों की कीमत
- Nexon: 1.55 लाख रुपये तक की छूट
- Safari: 1.45 लाख रुपये की छूट
- Harrier: 1.40 लाख रुपये की छूट
- Punch: 85,000 रुपये की छूट
- Curvv: 65,000 रुपये की छूट
- Tiago: 75,000 रुपये की कमी
- Tigor: 80,000 रुपये की कमी
- Altroz: 1.10 लाख रुपये की कटौती
- Safari: 1.45 लाख रुपये सस्ती
हुंडई के कारों की कीमत
- Venue: 1.23 लाख रुपये तक की छूट
- Venue N-Line: 1.19 लाख रुपये की छूट
- Creta: 72,000 रुपये की छूट
- Creta N Line: 71,000 रुपये की छूट
- Alcaraz: 75,000 रुपये की छूट
- Tucson: 2.40 लाख रुपये की छूट
कियो मोटर्स के कारों की कीमत
- Syros: 1.86 लाख रुपये तक की छूट
- Sonet: 1.64 लाख रुपये की छूट
- Seltos: 75,000 रुपये की छूट
- Carens: 48,000 रुपये
- Carens Clavis: 78,000 रुपये की छूट
- Carnival: 4.48 लाख रुपये की छूट
महिंद्रा के कारों की कीमत
- Bolero/Neo: 1.27 लाख रुपये तक की छूट
- XUV3XO Petrol: 1.40 लाख रुपये की छूट; Diesel: 1.56 लाख रुपये की छूट
- Thar 2WD: 1.35 लाख रुपये की छूट
- Thar 4WD: 1.01 लाख रुपये की छूट
- Scorpio Classic: 1.01 लाख रुपये की छूट
- Scorpio-N: 1.45 लाख रुपये की छूट
- Thar Roxx: 1.33 लाख रुपये की छूट
- XUV 700: 1.43 लाख रुपये की छूट
टोयोटा के कारों की कीमत
- Fortuner: 3.49 लाख रुपये तक की छूट
- Legender: 3.34 लाख रुपये तक की छूट
- Hyryder: 1.1 लाख रुपये तक की छूट
- Hilux: 2.52 लाख रुपये सस्ती
- Vellfire: 2.78 लाख रुपये की कटौती
- Camry: 1.01 लाख रुपये सस्ती
- Innova Crysta: 1.80 लाख रुपये की कटौती
- Innova Hycross: 1.15 लाख रुपये की कमी
- Other models: 1.11 लाख रुपये तक की छूट