UP CM Fellow Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की नई सीएम फेलो योजना के तहत चयनित युवाओं को सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा, अनुभव और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित फेलो को तैनाती से पहले विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
मेरिट के आधार पर होगा
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नियोजन आलोक कुमार के अनुसार, इन पदों के लिए चयन यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत मेरिट के आधार पर होगा। इसमें कुल 100 नंबरों का चयन प्रोसेस बनाया गया है, जिसमें 50 नंबर लिखित परीक्षा, 30 नंबर अधिमानी अर्हता और 20 नंबर इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए हैं।
दो सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी
लिखित परीक्षा में नीति निर्माण, प्रशासनिक समझ, समसामयिक घटनाक्रम, डेटा एनलिसिस, डिजिटल गवर्नेंस और प्रोब्लम सोल्विंग के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ-साथ अधिमानी अर्हता के तहत नीति अनुसंधान, सामाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव, डिजिटल टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। इन चयनित फेलो को दो सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: WB Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक
शुरुआती फेज में सीमित संख्या में तैनाती होगी
सीएम फेलो योजना के शुरुआती फेज में सीमित संख्या में तैनाती की जाएगी, लेकिन शासन ने संकेत दिए हैं कि अगर शुरुआती फेज सफल रहा तो इन पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सरकारी नौकरी में आयु सीमा में छुट का प्रावधान इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
इन उम्मीदवारों को मिलेगा अतिरिक्त फायदा
नीति अनुसंधान का अनुभव
सामाजिक क्षेत्र में काम
डिजिटल टेक्नोलॉजी स्किल
डेटा मैनेजमेंट
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग
प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा