Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2026 से शुरू होगी। पहले आवेदन 1 फरवरी से शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब सेना ने तारीख में बदलाव करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
दो पदों के लिए एक ही फॉर्म
इस बार भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है। उम्मीदवार अब एक ही आवेदन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर GD के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि टेक्निकल पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी अनिवार्य हैं। क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए 12वीं में 60% अंक और टाइपिंग टेस्ट जरूरी होगा। ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए भी 10वीं पास की शर्त लागू होगी।
यह भी देखेंःDelhi Government Pension Scheme: दिल्ली सरकार की पेंशन योजना, हर महीने 2500 रुपये की सीधी मदद
अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए की जाती है। इस अवधि के बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि 25% को स्थायी सैनिक बनने का मौका मिल सकता है। चयन पूरी तरह मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर होगा।
सुविधाएं और लाभ
चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को करीब 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस, सेना अस्पतालों में इलाज, CSD कैंटीन सुविधा और सालाना छुट्टी दी जाएगी। हालांकि, वे ग्रेच्युटी और पेंशन के पात्र नहीं होंगे। सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को कौशल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।