AI Layoffs 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक तरफ इंसानी कामों को आसान और तेज बना रही है, तो दूसरी तरफ दुनिया भर में नौकरियों पर संकट का कारण बन रही है। साल 2026 के शुरुआती 9 महीनों में ही दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों से 1.7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को एआई के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। यह आंकड़ा 2025 के मुकाबले 70% ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि AI बनाने वाले कुछ एक्सर्प्ट ने खुद इस टेक्नोलॉजी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि किसी कंपनी एआई के चलते कितनी छंटनी कर चुके हैं।
2 साल में 8 गुना बढ़ी छंटनी
Program.com के आंकड़ों के मुताबिक AI के कारण छंटनी की रफ्तार बेहद डरावनी हो चुकी है। 2024 में सात बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में करीब 18,0001 नौकरियां एआई की वजह से प्रभावित हुई थीं। वहीं 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.7 लाख के पार पहुंच गया। यानि महज दो सालों में एआई के कारण होने वाली छंटनी में 8 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है।
किन बड़ी कंपनियों ने की सबसे ज्यादा छंटनी?
Oracle ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 21,000 कर्मचारियों को निकाला, जो उसके कुल वर्रफोर्स का लगभग 13 फीसदी है।
Amazon ने पिछले एक साल में 30,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म कीं।
Microsoft ने जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच करीब 19,800 कर्मचारियों को बाहर किया।
Meta ने लगभग 8,000 कर्मचारियों को हटाया और 6,000 नई भर्तियों भी रोक दी।
वहीं, Accenture में करीब 11,000 कर्मचारियों की कटौती की।
यह भी पढ़ें: ITBP में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 81000 तक मिलेगी सैलरी; इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
AI बनाने वाले एक्सपर्ट्स ही दे रहे हैं चेतावनी
हैरानी की बात यह है कि एआई को डेवलप करने वाले एक्सपर्ट्स खुद इस तकनीक को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। Google DeepMind में 'AGI Safety' रिसर्चर बिलाल चुगताई (Bilal Chughtai) ने सितंबर 2026 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि एआई में मानव सभ्यता को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है और इससे सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए हमारे पास बेहद कम समय बचा है। इसके अलावा OpenAI के एक्स ऑफिसर्स ने भी उठाए सवाल Miles Brundage, जो OpenAI में Senior Advisor for AGI Readiness थे, अक्टूबर 2024 में इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि न तो टेक कंपनियां और न ही ग्लोबल सोसाइटी इस बेहद एडवांस एआई के दुष्परिणामों से निपटने के लिए तैयार है।