
AIIMS CRE Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली की ओर से कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rrp.aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrp.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Common Recruitment Examination पर क्लिक करें।
STEP 3. आप जिस पद/ कोड का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
STEP 4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
STEP 5. पीडीएफ में आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
कब हुई परीक्षा
आपको बता दें कि कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 25 और 27 अगस्त 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड से किया गया था। इस साल एम्स CRE 2025 ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर कुल 3,496 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।