
AIIMS Nagpur Recruitment 2025: एम्स नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 73 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन?
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमाकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 73 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के 20 पद,ओबीसी के 23 पद, एससी के 14 पद, एसटी के 08 पद और ईडब्ल्यूएस के 08 पद शामिल है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67700 रुपये वेतन मिलेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: CGPSC Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कोर्ट मैनेजर के पदों पर निकाली भर्ती, 4 जनवरी को होगी प्रीलिम्स परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही नियुक्ति से पहले उम्मीदवार का नाम NMC, MCI, MMC या DCI में पंजीकृत होना चाहिए। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। तो वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।