
AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से एसोसिएट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 63 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें अप्लाई
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमडी या एमएस, एमबीबीएस, एमएचए की डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। आऱक्षित वर्ग वाले लोगों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। तो वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये देना होगा और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।