
AIIMS Vacancy 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बठिंडा की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 153 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर, 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क और सैलरी
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, सैलरी की बात करें, तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67,700 रुपये सैलरी दी जाएगी।