
AFCAT 2 Result 2025 OUT: भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट AFCAT 2 Result 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि AFCAT परीक्षा 23 से 25 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी।
कैसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद AFCAT 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
STEP 4. लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
STEP 5. अब आप पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
AFCAT 2 रिजल्ट 2025 में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त 2025 को किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 284 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। जिसमें एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी और फ्लाइंग ब्रांच में ग्रुप ए गैजटेड अधिकारियों के पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी शाखाएं शामिल हैं।